• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Governor Laxman Acharya was given a grand welcome at Jeet Home Society, discussion took place on the heritage and development of Ramnagar.

जीत होम सोसाइटी में राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य का भव्य स्वागत, रामनगर की विरासत व विकास पर हुई चर्चा।

वाराणसी रामनगर स्थित जीत होम सोसाइटी में लक्ष्मण आचार्य का भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर समिति की ओर से रामनगर की विरासत एवं क्षेत्रीय विकास के संबंध में एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.सी. जैन ने की, जबकि महामंत्री मधुकर पांडे एवं कोषाध्यक्ष जीत कुमार सिन्हा रहे। कार्यक्रम में आर.सी. जैन के साथ आर.के. चौधरी, दिलीप पटेल, भाजपा अध्यक्ष जीत कुमार सिन्हा, राज श्रीवास्तव एवं संजूलिका सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिले के अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

गोष्ठी में वक्ताओं ने मां मनसा देवी के गौरव, उनकी महिमा एवं चमत्कारों पर प्रकाश डाला। आर.सी. जैन ने रामनगर की प्राचीन रामलीला और मां दुर्गा मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास हेतु ठोस पहल करने पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि इस प्रकार के आयोजन को आगे बढ़ाकर क्षेत्र को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित किया जाए, जिससे देश-विदेश से पर्यटक यहां आकर दुर्लभ सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कर सकें।

मां मनसा देवी मंदिर के विकास एवं उससे अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा गया। कार्यक्रम के दौरान जीत होम सोसाइटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, जीत कुमार सिन्हा एवं राज श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारियों ने बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर दिलीप कुमार श्रीवास्तव, पी.के. श्रीवास्तव, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, सुजीत कुमार, वी.के. सिंह, प्रेम प्रकाश, प्रवीण कुमार गुप्ता, के.के. श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मधुकर पांडे द्वारा किया गया।

अंत में जीत होम सोसाइटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा एवं सदस्यों ने मोमेंटो भेंट कर राज्यपाल का सम्मान किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जीत कुमार सिन्हा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।