• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Inauguration of the new grand showroom of Narayandas Jewellery on Akshaya Tritiya, Dhirendra Krishna Shastri was the chief guest.

अक्षय तृतीया पर नारायनदास ज्वेलरी के नए भव्य शोरूम का उद्घाटन, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रहे मुख्य अतिथि।

वाराणसी। रथयात्रा (महमूरगंज) स्थित नारायनदास गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी के आठवें आधुनिक शोरूम का उद्घाटन अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार शाम लगभग 5:30 बजे प्रसिद्ध संत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इस मौके पर अग्रवाल परिवार ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

लगभग 70 वर्षों से विश्वसनीयता और गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध इस प्रतिष्ठान का नया शोरूम पूर्वांचल के प्रमुख ज्वेलरी शोरूम्स में शामिल होगा। यहाँ प्रीमियम और इकोनॉमी—दोनों सेक्शन में ग्राहकों के लिए आधुनिक डिज़ाइन और किफायती विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। इस अवसर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि “जीवन में खुशहाली के लिए न आस्तिक बनो, न नास्तिक, बल्कि वास्तविक बनो।” कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु और ग्राहकों की भीड़ उमड़ी तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।