• Home
  • Delhi
  • Central Delhi
  • New appointment in Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP - Pradeep Kumar ji became State Minister, Bihar State

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति — प्रदीप कुमार जी बने प्रदेश मंत्री, बिहार प्रदेश

पटना/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं प्रदेश स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदीप कुमार जी को प्रदेश मंत्री, बिहार प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई है।

 प्रदीप कुमार जी का योगदान और नई भूमिका

प्रदीप कुमार जी लंबे समय से समाज सेवा, संगठन निर्माण, जनसंपर्क एवं राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।उनकी नियुक्ति से बिहार प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा, बेहतर समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।

 राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश  “प्रदीप कुमार जी जैसे समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता का प्रदेश मंत्री के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है।

उनका अनुभव एवं नेतृत्व संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।”

संगठन का उद्देश्य

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है —गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना।

संगठन पूरे देश में युवा जागरण, महिला सशक्तिकरण, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है। संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, बिहार प्रदेश संगठन टीम एवं संगठन परिवार ने प्रदीप कुमार जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।