• Home
  • Uttar Pradesh
  • Ballia
  • The entire society is represented by the Brahmin community, do not let the ideals of Lord Parashurama be tarnished.

संपूर्ण समाज का प्रतिनिधित्व ब्राह्मण समाज ने किया है, भगवान परशुराम के आदर्शों को धूमिल न होने दें

स्थानीय कस्बा क्षेत्र के जनऊपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना की गई। सुबह मंदिर परिसर में देवी देवताओं के आह्वान के साथ पूजन किया गया। सुंदरकांड का पाठ हुआ। हवन के बाद श्रद्धालुओं ने धर्म पताकाओं के साथ आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा निकाली। इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के अध्यक्ष धनेश पाण्डेय ने कहा कि समाज में ब्राह्मण का एक अलग सम्मान है,

इनकी पहचान भगवान परशुराम द्वारा स्थापित आदर्शों से है। इसे धूमिल न होने दे, पाश्चात्य संस्कृति के मोह से न बंधे। बाबा परशुराम युवा मंच के अध्यक्ष सक्षम पाण्डेय ने कहा कि हमेशा से संपूर्ण समाज का प्रतिनिधित्व ब्राह्मण समाज ने ही किया है,कहा कि आज हम सभी को आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता है। मंत्री अभिषेक पाण्डेय पांडेय ने कहा कि हम सब भगवान परशुराम के वंशज है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद पं.प्रेमनारायन पाण्डेय एवं संचालन निरंजन पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर देवेन्द्र पाण्डेय, अनमोल मिश्रा, पियूष,आयुष, शिवेश,आदर्श,रोशन,गोलू मिश्रा,सत्यम, शिवम आदि मौजूद रहे।