वरुण यादव अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बने महामंत्री |

कानपुर, उत्तर प्रदेश। कानपुर ड्राइवर्स यूनियन की आम सभा में वरुण यादव को अध्यक्ष एवं वीरेंद्र कुमार को महामंत्री पद से नवाजा गया। खलासी लाइन स्थित शास्त्री भवन में संपन्न हुई आम सभा में यूनियन से जुड़े सदस्यों ने नवीन श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, योगेश चौधरी एवं शेख आजाद को उपाध्यक्ष तथा नीरज राजपूत को संगठन मंत्री के पद के लिए चुना गया। चुनाव समाप्ति के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए अध्यक्ष वरुण यादव ने बताया कि उनकी यूनियन से अभी तक शहर के लगभग 700 ड्राइवर कमर्शियल वाहन के जुड़ चुके हैं यूनियन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ काम करेंगे ताकि किसी भी ड्राइवर के साथ मोटर मालिक या प्रशासन के अधिकारी उत्पीड़न ना कर सकें। उन्होंने सभी सदस्यों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यूनियन से जुड़े सभी पदाधिकारी अपने सदस्यों की मदद के लिए दिन-रात मौजूद रहेंगे और उनकी हर समस्या का समाधान करने के लिए जरूरत पड़ी तो संघर्ष भी करेंगे। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से ओमप्रकाश, संजय श्रीवास्तव, पंकज, सुरेश सोनकर, इजहार, रवि राजपूत, सोनू सक्सेना, सोनू कटियार, नवीन श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे।