लखनऊ/अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक अम्बेडकर नगर एवं सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अयोध्या मंडल के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे आदरणीय डॉ. कौस्तुभ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर संगठन की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा ने कहा कि डॉ. कौस्तुभ सिंह शिक्षा प्रशासन में अपनी विशिष्ट कार्यशैली, दूरदर्शी सोच, कर्मठता एवं संवेदनशील नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। वे ऐसे अधिकारी हैं जिन्होंने सदैव शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षक सम्मान एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनकी प्रशासनिक दक्षता, अनुशासनप्रियता तथा सकारात्मक दृष्टिकोण उन्हें शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट अधिकारियों की श्रेणी में स्थापित करता है।
उन्होंने कहा कि डॉ. कौस्तुभ सिंह की कार्यशैली पारदर्शिता, जवाबदेही और नवाचार पर आधारित है। वे शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को केवल प्रशासनिक दृष्टि से नहीं, बल्कि एक शिक्षाविद् की संवेदनशीलता के साथ समझते हैं। यही कारण है कि शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अभिभावकों के बीच उनकी एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक छवि बनी हुई है।
वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था को ऐसे ही नेतृत्व की आवश्यकता है जो शिक्षकों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रभावी योजनाओं को धरातल पर उतार सके। डॉ. कौस्तुभ सिंह के नेतृत्व में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर होगा तथा शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि डॉ. कौस्तुभ सिंह की प्रशासनिक क्षमता, सरल स्वभाव, सहज उपलब्धता एवं शिक्षा के प्रति समर्पण उन्हें अन्य अधिकारियों से विशिष्ट बनाता है। शिक्षक समाज को उनसे बड़ी अपेक्षाएं हैं और पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा, जिला महामंत्री आलोक कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल, जिला संयोजक सुरेन्द्र कुमार तिवारी, ऋषिकेश सिंह, रवि सिंह, डॉ. प्रदीप सिंह, विनोद कुमार यादव, जितेन्द्र कुमार चौधरी, राजकुमार सिंह, जिलेदार विश्वकर्मा, सुनील कुमार तिवारी, विपुल सिंह, दीपचंद मौर्य, अब्दुल मन्नान, नागेन्द्र यादव, अशोक कुमार, रामचन्द्र विश्वकर्मा, प्रभात कुमार वर्मा सहित सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने डॉ. कौस्तुभ सिंह के सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा विभाग उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करेगा।