लखनऊ। सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे द्वारा श्री आशुतोष दूबे को पार्टी का उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है। श्री दूबे का सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत युवक मंगल दल से की तथा कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू महासंघ एवं शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) में प्रदेश सचिव (संगठन) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। इसके अतिरिक्त वे अखिल भारतीय हिंदू परिषद, उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे ने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं जनाधार को मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्री आशुतोष दूबे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री दूबे के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचेगी।
नवनियुक्त उत्तर प्रदेश प्रभारी आशुतोष दूबे ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है ।हुए कहा कि आज देश को ऐसी राजनीतिक विचारधारा की आवश्यकता है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल सके। उन्होंने कहा कि सर्वजन सनातन पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर एवं सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है और वे संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जनपद तक मजबूत करने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
अंत में श्री दूबे ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व, सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।