रामपुर पुलिस विभाग में फेरबदल, तीन निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

रामपुर। उत्तर प्रदेश /रामपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षक अधिकारियों के तबादले किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार उपशाखा में तैनात निरीक्षक धनंजय सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना पटवाई बनाया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक थाना पटवाई नरेश कुमार का स्थानांतरण कर उन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना मिलकखानम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा महिला उपनिरीक्षक निष्ठा खटाना, जो थाना मिलकखानम में थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय फेरबदल को पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।