• Home
  • Uttar Pradesh
  • Kanpur Dehat
  • A major initiative bringing the Sikh community of Kanpur, Uttar Pradesh, under one umbrella—a matter of pride for the community.

सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश की एक छतरी के नीचे बड़ी पहल सिख समाज की गर्व की बात

कानपुर, उत्तर प्रदेश। सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश की एक विशेष बैठक गुरुद्वारा नवाबगंज, बाबा जी की रसोई, कम्पनी बाग, कानपुर में संस्थापक अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह वासू प्रिंस की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कानपुर के समस्त गुरुद्वारा कमेटियाँ व सिख संस्थान के प्रमुख लोगों की मौजूदगी में कानपुर में पहली बार विशाल रूप से पूरे कानपुर में सिख समाज को एकजुट करने के लिए एक छतरी के नीचे आने का आवाहन करते हुए पूरे कानपुर की मेम्बरशिप सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। मेम्बरशिप फार्म 10/- रुपये का होगा।

इसमें कानपुर के किसी भी कोने में रहने वाला जो बालिग होगा चाहे वह सिख परिवार से हो, सहजधारी परिवार से हो, गुरुनानक नाम लेवा परिवार से हो, सिंधी परिवार से हो। यह सब सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश के सदस्य होंगे। इसके साथ रोजाना एक कप चाय रुपये 10/- का योगदान जरूरतमंद परिवारों, बच्चों की शिक्षा, विवाह, मेडिकल आदि में सहयोग करने के लिए आज इस 10/- रुपये के QR Code द्वारा योगदान को लांच (शुभारम्भ) किया गया। वहीं महिला विंग के गठन का भी एलान किया गया। इसके अलावा सिख समाज के लिए एक "एलर्ट" "इमरजेंसी कॉल" का ग्रुप को बनाने का एलान किया गया, जिसमें वोलेन्ट्री जो इसमें सेवा, भागीदारी व सहयोग देने के इच्छुक होंगे उनको इसमें शामिल किया जायेगा।

ताकि किसी को भी जरूरत पड़ने पर मौके पर एक एलर्ट कॉल द्वारा मौके पर पहुँच कर उसकी हौसला अफजाही करते हुये मदद की जा सके। सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करती है कि सिखों के पवित्र स्थल खालसा पंथ को वापस सौंप दिये जाये, जो कि सिख पंथ के पहले गुरु श्री गुरुनानक देव जी के चरणछो गुरुद्वारा साहिब व पूजनीय स्थान है। सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता है कि प्रदेश के विधान सभा व विधान परिषद चुनाव में सिखों की भागीदारी के लिये पाँच सीटें सिख समाज को दी जाये व कानपुर शहर से एक सिख समाज के एक सदस्य को मौका दिया जाये। इसी प्रकार दूसरी पार्टियों से भी सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश यह मांग करता है। सिख समाज कानपुर उत्तर प्रदेश शहीद सरदार जसवन्त सिंह खालड़ा की फिल्म सतलुज को दिखाये जाने के पक्ष में है।

सभा की अध्यक्षता सिख समाज के संस्थापक अध्यक्ष गुरविन्दर सिंह वासू प्रिंस नें की आये हुये प्रमुख गुरुद्वारा कमेटियाँ व सिख संस्थाओं के प्रमुख लोगों का स्वागत गुरुद्वारा नवाबगंज के प्रधान सरदार मानसिंह बग्गा नें किया। रुपये 10/- का QR Code का विमोचन गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ के प्रधान सरदार हरजीत सिंह कालड़ा, चरनजीत सिंह बब्बी, मोहकम सिंह, पी०पी० सिंह एडवोकेट नें किया। सिख समाज के पॉच पिलर व एजूकेशन अवेयरनेस प्रोग्राम की जानकारी सभा के उपाध्यक्ष अनमोलक सिंह कलसी नें दी व अन्त में आये हुये सभी लोगों का धन्यवाद, सभा के महासचिव गगनदीप सिंह चढ्‌ढा नें किया। मुख्य रूप से गुरमीत सिंह आर०टी०ओ०, आतमजीत सिंह प्रधान दीप सेवादल, अमरजीत सिंह पचनंदा, नीतू सिंह प्रधान गुरुद्वारा नामदेव, किदवई नगर, मनजीत सिंह चढ्‌ढा महासचिव गुरुद्वारा, साकेत नगर, अमरजीत सिंह चढ्‌ढा, प्रितपाल सिंह बिल्ला, कुलदीप सिंह अरोड़ा, भुपिन्दर सिंह गुरुनानक मॉडल स्कूल, कल्यानपुर, प्रतिपाल सिंह हनी प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा, लालबंगला, मिन्टू बग्गा यंगमेन सिख एसोसिएशन, मनजीत सिंह चढ्ढा, इन्दरपाल सिंह सिमर, सुरिन्दर पाल सिंह रूहानी, हरजोत सिंह, हरिन्दरपाल सिंह, लाडी बिन्द्रा, सहज भसीम, कमलजीत सिंह मोदी आदि थे।