एलआईसी की बैठक में अभिकर्ताओं को नए प्लान की जानकारी, बेहतर कार्य के लिए किया प्रेरित

वाराणसी। सारनाथ स्थित होटल एसजीटी प्लाजा में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बैठक आयोजित हुई। इसमें अभिकर्ताओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करने के साथ ही एलआईसी के नए प्लान की विस्तार से जानकारी दी गई। अभिकर्ताओं से नए प्लान को समझकर अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया गया बैठक में बताया गया कि एलआईसी परिवार की आर्थिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बीमा योजनाओं के माध्यम से लोगों को सुरक्षा के साथ बचत का लाभ भी मिलता है। अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें विभिन्न बीमा योजनाओं के लाभ और विशेषताओं की जानकारी दी जाती है, ताकि वे ग्राहकों को सही जानकारी उपलब्ध करा सकें बैठक का संचालन एलआईसी सारनाथ शाखा के विकास अधिकारी दिव्यांश प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान शाखा प्रबंधक अनुराग सिंह और सहायक शाखा प्रबंधक अवनीश राय ने भी अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए नए प्लान की जानकारी दी और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।