• Home
  • Madhya Pradesh
  • Rewa
  • An independent platform has been formed to run the caravan of the Ramdayal Munda Climate and Environment People's Movement organization.

रामदयाल मुंडा जलवायु पर्यावरण जन आंदोलन संगठन का कारवां चलाने हेतु स्वतंत्र प्लेट का हुआ गठन

रीवा- जिले के त्योंथर तहसील क्षेत्र के आजाद नगर प्लाट मदरो में नव बिरसा मुंडा भूमि अधिकार जागृति एवं महिला सशक्तिकरण के तत्वावधान में रामदयाल मुंडा जलवायु पर्यावरण जन आंदोलन संगठन का गठन किया गया। जिसकी अगुआई राष्ट्रीय अध्यक्ष दादूलाल कोल ने किया। आपको बताते चलें कि कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा सहित अन्य सभी महापुरुषों को नमन करते हुए अपनी संस्कृति को जगाते सामाजिक चेतना के गीत गाए गए। ततपश्चात कार्यक्रम की अगुआई कर रहे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादूलाल कोल ने कहा कि पीड़ित, गरीब, मजदूर, बेसहारा आदि जो शासन से सताए जा रहे हो ऐसे लोगो की मदद के लिए हमारा यह संगठन कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पांच एकड़ भूमि हम सभी को नही दिया जाएगा हम मतदान का बहिष्कार करने का संकल्प लेते हैं। महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राजकली कोल ने कहा कि सरकार यदि वृद्धा, विधवा पेंशन एवं निःशुल्क खाद्यान्न बन्द करके हमे पाँच एकड़ देकर किसान बना दे जिससे हमारी गरीबी दूर हो सके। इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दादू लाल कोल, उपाध्यक्ष तिलका नंदलाल माझी, महासचिव रज्जन कोल, कोषाध्यक्ष अयोध्या कोल, युवती महासंघ अध्यक्ष कुमारी खुशबू रावत, युवासंघ अध्यक्ष संजय चौहान, सहायक सचिव विद्या कोल, निगरानी अध्यक्ष छेदीलाल कोल, महिला सशक्तिकरण की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकली कोल, राष्ट्रीय ब्लॉक सचिव अनिल चौहान, दशरथ कोल, शीला माझी, अध्यक्ष रन्नू कोल, अमृतलाल कोल, आशा कोल सहित संगठन के लोग उपस्थित रहे।