• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • “The politics of one-sided pressure does not last long” – Sunil Singh's big statement on international issues.

“एकतरफा दबाव की राजनीति ज़्यादा नहीं चलती” – सुनील सिंह का अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बड़ा बयान |

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब बदल चुकी है और एकतरफा दबाव की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती। सुनील सिंह ने कहा कि ईरान जैसे देश द्वारा अमेरिका और इजरायल को चुनौती देना इस बात का संकेत है कि वैश्विक शक्ति संतुलन तेजी से बदल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो रूस और चीन जैसे देश भी अमेरिका के वर्चस्व को खुली चुनौती दे सकते हैं। लोकदल अध्यक्ष ने भारत की विदेश नीति पर जोर देते हुए कहा कि भारत को अब किसी भी देश के दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। भारत को अपनी संप्रभुता और आत्मसम्मान के आधार पर स्वतंत्र निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार को आगाह करते हुए कहा कि देशहित सर्वोपरि होना चाहिए और किसी भी प्रकार का विदेशी दबाव स्वीकार्य नहीं होगा।

 राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंख नाद न्यूज  टीवी चैनल