वृंदावन माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का जनपद मथुरा के वृन्दावन स्थित पवनहंस हेलीपैड पर आगमन हुआ। पवनहंस हेलीपैड पर माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प देकर किया गया। स्वागत में माननीय मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी , माननीय राज्यसभा सांसद श्री तेजवीर सिंह , माननीय महापौर श्री विनोद अग्रवाल , माननीय विधायक बल्देव श्री पूरन प्रकाश , माननीय विधायक गोवर्धन श्री मेघश्याम सिंह , माननीय विधायक मांट श्री राजेश चौधरी , माननीय सदस्य विधान परिषद श्री योगेश नौहवार , जिलाध्यक्ष श्री निर्भय पाण्डेय , महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर राजू यादव , श्री मालूकपीठ आश्रम से श्री गंगा दास ज, श्री अनुराग दास , श्री राम चंद्र दास , श्री राम लखन दास सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। स्वागत के दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष श्री शैलजा कांत मिश्र , अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ , पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय , जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार उपस्थित रहे।माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्री मलूक पीठ आश्रम (समाधि स्थल) के दर्शन किए। श्री मलूक पीठ आश्रम (समाधि स्थल) पर माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत श्री राधे श्याम दास , श्री धनंजय दास , श्री सियाराम दास , श्री अनिरुद्ध दास एवं श्री वासुदेव दास द्वारा किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने भगवान शंकर जी के मंदिर (श्री मलूकेशवर महादेव मंदिर) के दर्शन किए, जहां पर 21 बटुक ब्राह्मणों के द्वारा स्वस्ति वाचन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया तथा पुष्पांजली अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। समाधि स्थल पर पुरोहित श्री योगेन्द्र मिश्रा और श्री निशांत शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई गई तथा पूजा के दौरान श्री किशोर देव दास महाराज एवं श्री राजेंद्र दास महाराज उपस्थित रहे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने श्री मलूक पीठ आश्रम (समाधि स्थल) के दर्शन के उपरांत श्री मलूकपीठ गौशाला, श्रीमद् जगतगुरू द्वाराचार्य श्री मलूकदास महाराज का 452वां पावन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम स्थल पहुंचे। माननीय मुख्यमंत्री जी ने श्री हनुमान जी के मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने गौ-पूजन/गौ-सेवा किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया एवं माला पहनाया। उन्होंने गौ-माता को गुड एवं केला खिलाया।श्रीमलूक पीठ गौशाला कार्यक्रम स्थल पर मंचासीन पूज्य संतो, महापुरुषों एवं अन्य गणमान्यजनों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का स्वागत किया तथा उन्हें श्री बांके बिहारी जी की आकर्षक चित्रपट तथा चांदी की बासुरी भेट की।माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने मंचासीन समस्त पूज्य संतो को माला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया, जिसमें श्रीमदजगदगुरु द्वाराचार्य श्री अग्रपीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य स्वामी श्री राजेन्द्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्रीमद जगदगुरु पीपापीठाधीश्वर परम पूज्य श्री बलराम दास देवाचार्य जी महाराज (वृन्दावन), चतुः सम्प्रदाय श्रीमहान्त परम पूज्य श्री फूलडोल बिहारी महाराज (चैतन्य कुटी वृन्दावन), परम पूज्य श्री रामरिछपाल दास जी महाराज, परम पूज्य श्री किशोर देवदास देवजू महाराज (गोरे लाल कुन्ज वृन्दावन), परम पूज्य श्री रसिक माधव दास जी महाराज (प्रेम गली वृन्दावन), परम पूज्य श्री मदनमोहन दास जी महाराज (वृन्दावन), परम पूज्य श्री रसिया बाबा (शरणागति आश्रम वृन्दावन), परम राधाबल्लभ निर्मोही अखाडा महामंडेलश्वर परम पूज्य श्री लाडली शरण जी महाराज तथा श्री घनश्याम तिवाडी राज्य सभा सांसद (जयपुर, राजस्थान) थे।
-राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद न्यूज़ टीवी