वाराणसी। भीषण गर्मी को देखते हुए कचहरी परिसर में निःशुल्क शरबत वितरण सेवा का आज शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। "भारत एकता जन विकास मिशन (रजि०)" के तत्वाधान में आयोजित इस सेवा कार्य का उद्घाटन वाराणसी कमिश्नरेट के आईपीएस अधिकारी शिवहरि मीणा के कर कमलों द्वारा दोपहर 12 बजे किया गया। यह आयोजन स्वतन्त्र मिश्रा के नेतृत्व में सम्मानित अधिवक्ताओं एवं कचहरी कर्मचारियों के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले वादियों-प्रतिवादियों एवं आम नागरिकों को कड़ाके की गर्मी में राहत पहुंचाना है। कार्यक्रम में थाना कैण्ट एवं कचहरी चौकी का भी विशेष सहयोग रहा।
राष्ट्रपति पदक प्राप्त तिलकराज कपूर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हर वर्ष नियमित रूप से होने चाहिए, ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैण्ट एसीपी अपूर्व पाण्डेय, थाना कैण्ट प्रभारी शिवाकान्त मिश्रा, चौकी प्रभारी जमुना प्रसाद तिवारी, राकेश सिंह अलगू, डम्पी तिवारी, समाजसेवी विवेक कपूर, आकाश साहनी एवं संजय यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।