धाता/फतेहपुर :- धाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता में किशोरियों (14 वर्ष के बाद 15 वर्ष पूर्ण करने के पहले )सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राम नारायण शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि चंदन सिंह, भानु प्रताप केशरवानी और देवेश त्रिपाठी, लिटिल गर्ग,राजेश पाण्डेय द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इस टीकाकरण अभियान का लाभ उठाएं और अपने परिवार की महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिव सिंह, सतीश चंद्र (एचईओ), पवन गुप्ता (एआरओ), डॉ. नंदनी, जितेंद्र (एलटी), रमेश्वर त्रिपाठी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, शत्रुघ्न मिश्रा, महेंद्र, प्रदीप मिश्रा, स्टाफ नर्स प्रीती सरोज, संगीता सहित समस्त अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा। अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि लेबर रूम में नवजात शिशुओं के लिए एनबीएसयू (NBSU) की सुविधा उपलब्ध है तथा लैब में सभी प्रकार की जांचें नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।
-राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद न्यूज़ टीवी