• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Meeting of Rastogi Mahila Samaj Organisation concluded, discussion took place regarding the programme.

रस्तोगी महिला समाज संगठन की बैठक संपन्न, कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा |

रामपुर। रस्तोगी महिला समाज संगठन अध्यक्ष श्रीमती चंद्रलेखा रस्तोगी मंत्री प्रीती रस्तोगी मीडिया प्रभारी सारिका रस्तोगी के नेतृत्व में द्वारा आगामी कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सुरेखा रस्तोगी जी के निवास स्थान पर संपन्न हुई, जिसमें संगठन की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण भी किया गया। साथ ही संगठन की एकजुटता और समाजहित में किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। संगठन की ओर से बताया गया कि जल्द ही कार्यक्रम की तिथि व विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। बैठक के समापन पर सुरेखा रस्तोगी जी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शगुन, शिखा, दीप, पूनम ,शालू ,मीरा,  पूजा, संगीता , रितु,  ज्योति , पूनम ,स्वाति, एकता ,उषा, प्रीति, चंद्रा, सुरेखा , कुसुम, पूनम, एकता,राजबाला, आदि उपस्थित रही।