न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड में विशेष आराधना सभा का आयोजन, पादरी जितेन्द्र सिंह ने दिया एकता का संदेश

कानपुर-शहर के गोविन्द नगर स्थित "न्यू इण्डिया चर्च ऑफ गॉड" में रविवार को प्रभु यीशु मसीह के जीवित हो उठने की खुशी में पुनरुत्थान दिवस (ईस्टर पर्व) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सुबह 09:00 बजे से आयोजित विशेष आराधना सभा में मसीही समाज के लोग बड़ी संख्या में उमड़े और एक-दूसरे को गले लगकर पर्व की बधाई दी कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, जिसके बाद चर्च के यूथ और क्वायर के बच्चों ने प्रभु यीशु के जी उठने की खुशी में सुरीले गीत प्रस्तुत किए 'मृत्यु से जी उठा तेरी आराधना करते हम' और 'मेरा यीशु मसीह जीवित है सदा' जैसे भजनों से पूरा चर्च परिसर भक्तिमय हो गया। बच्चों के उत्साह और सुमधुर गीतों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया इस विशेष अवसर पर मुख्य पादरी जितेन्द्र सिंह ने देश की शांति, समृद्धि और सद्भावना के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा "प्रभु यीशु मसीह पूरी मानव जाति के कल्याण के लिए इस दुनिया में आए उन्होंने प्रेम और क्षमा का मार्ग दिखाया आज हमें उनके आदर्शों और शिक्षाओं पर चलने की आवश्यकता है ताकि समाज से नफरत की दीवारें टूटें और लोग आशीषित हों।" उन्होंने मसीही समाज से एकजुट रहने और लोक कल्याण के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया आराधना सभा में मुख्य रूप से मिसेज हैलीना सिंह, पूर्णिमा जेम्स, मुकेश वर्मा, राकेश मसीह, जयवीर सिंह, पादरी हरी सिंह, मार्था पॉल, मिसेज सरोज मसीह, पादरी ब्रजेश कुमार, भाई जयराम वर्मा, पादरी संदीप मसीह, भाई सुनील कुमार, भाई रामप्रकाश, भाई विश्वजीत, भाई मनोज आजाद, आशीष आजाद, प्रमोद पॉल, मधुलिका और विवेक श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे!