आरोप है कि अस्पताल के वार्ड बॉय ने दबंगई दिखाते हुए मरीज के तीमारदार के साथ जमकर मारपीट की, जिसका खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह तीमारदार को निशाना बनाया जा रहा है।
स्वास्थ्य व्यवस्था को तार-तार करती इस गुंडागर्दी ने सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा और कर्मचारियों के रवैये पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं