वाराणसी। प्रबुद्धजन काशी न्यास एवं पुरातन छात्र संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी स्वर्गीय डॉ. संतोष तिवारी की स्मृति में योग साधना केंद्र में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. राजनाथ तथा संचालन डॉ. अभिषेक मिश्र ने किया।
वक्ताओं ने डॉ. संतोष तिवारी को सरल, कर्मठ, ईमानदार एवं समाजसेवा के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन विश्वविद्यालय परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, पूर्व छात्र एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।