नोएडा स्थित प्रोमेथियस स्कूल के फाउंडर चेयरमैन मुकेश शर्मा केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि भारत के ओलंपिक सपनों को सच करने में भी जुटे हैं। प्रोमेथियस स्पोर्ट्स एकेडमी के जरिए उन्होंने टेबल टेनिस, बैडमिंटन और शूटिंग जैसे खेलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की हैं, जिससे अर्चना कामथ जैसी ओलंपियन खिलाड़ियों को निखरने का मौका मिला है। यूपी प्रोमेथियन्स की भागीदारी केवल पेशेवर खेल तक सीमित नहीं है। यह टीम 'ड्रीम यूटीटी जूनियर्स' के माध्यम से जमीनी स्तर (Grassroots) पर भी काम करेगी, ताकि देश के कोने-कोने से नई प्रतिभाओं को तराशा जा सके।
मुकेश शर्मा ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा: "अल्टीमेट टेबल टेनिस ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी एक खास पहचान बनाई है। यूपी प्रोमेथियन्स के साथ हमारा लक्ष्य खेल के स्तर को और ऊंचा उठाना है। यह टीम उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है और ओलंपिक पोडियम तक भारत की पहुंच को मजबूत करने का एक जरिया है।"
नया फॉर्मेट: सात टीमें सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी।
अधिक मुकाबले: लीग स्टेज में प्रत्येक टीम का सामना अन्य सभी टीमों से होगा। कुल मुकाबलों की संख्या 23 से बढ़ाकर 24 कर दी गई है।
विस्तार: नए क्षेत्रों के जुड़ने से टेबल टेनिस का आधार और भी व्यापक हुआ है।
प्रसारण: UTT सीजन 7 का सीधा प्रसारण JioHotstar पर और टीवी पर Star Sports नेटवर्क पर किया जाएगा।
-राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद न्यूज़ टीवी