• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • A huge feast was organised on the occasion of the completion of the Panchakshar Mantra chanting in the month of Purushottam, and workers were honoured.

पुरुषोत्तम मास में पंचाक्षर मंत्र जाप पूर्णाहुति पर विशाल भंडारा, कार्यकर्ताओं का सम्मान

वाराणसी। पिंडरा क्षेत्र के काशीपुर ओदार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर 17 मई से 15 जून 2026 तक आयोजित पंचाक्षर मंत्र “ॐ नमः शिवाय” जाप कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ। मंदिर के पुजारी गोपाल पांडेय की प्रेरणा एवं अभिषेक पांडेय के संकल्प के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

इस अवसर पर माधुरी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं को ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. राकेश चंद्र पाठक ‘महाकाल’ द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट की ओर से भंडारे हेतु आटा, तेल, नमक, सब्जी आदि के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भी मंदिर के पुजारी गोपाल पांडेय को प्रदान की गई। कार्यक्रम की सफलता में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।