• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Assurance given to resolve issues faced by school administrators; new executive committee of the general assembly announced.

विद्यालय प्रबंधकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा के 30वें प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत राज बहादुर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, नरसिंह नारायण दूबे को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह पटेल को महामंत्री, अजवेन्द्र द्विवेदी को संगठन मंत्री तथा अमरनाथ मौर्य को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अतिरिक्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा कार्यकारिणी के अन्य पदों पर भी नामांकन किया गया।


अधिवेशन के समापन सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।