भाजपा पदाधिकारियों ने किया जनसंपर्क, संगठन को मजबूत बनाने के साथ जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर
मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई
जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पार्टी का उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता से जोड़ना और आम नागरिकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास करना है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनहित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है
इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने लोगों से भाजपा के साथ जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में विवेक सेठी, दीपक चड्ढा, विनोद कुमार गुप्ता, दीपक चंद्र सक्सेना, ज्योति शंकर शर्मा, अमित सेठी, संजय सेठी, चंद्रभान सेठी (सभासद), मनोज सेठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।