• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Deliberations on the challenges faced by school administrators; 30th state-level convention begins.

विद्यालय प्रबन्धकों की समस्याओं पर मंथन, 30वां प्रान्तीय महाधिवेशन शुरू

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबन्धक महासभा का 30वां दो दिवसीय प्रान्तीय महाधिवेशन शनिवार को विद्या विहार इण्टर कॉलेज, सलारपुर रसूलगढ़ (सारनाथ) में शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त आईएएस पी.एन. दूबे ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उद्घाटन सत्र में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए प्रबन्धकों एवं प्रतिनिधियों ने परिचय के साथ शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे। दूसरे सत्र में प्रबन्धकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिनके समाधान हेतु संगठन पदाधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।