• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • First anniversary of All Out’s ‘Saath Ladenge Dengue Se’ (Fighting Dengue Together) initiative: Panditpur emerges as a model of awareness.

ऑल आउट की ‘साथ लड़ेंगे डेंगू से’ पहल की पहली वर्षगांठ, पंडितपुर बना जागरूकता का मॉडल

वाराणसी। ऑल आउट बनाने वाली कंपनी ब्रिलॉन कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने वाराणसी में अपनी सामाजिक पहल ‘साथ लड़ेंगे डेंगू से’ की पहली वर्षगांठ मनाई। इस अवसर पर जारी इम्पैक्ट रिपोर्ट में बताया गया कि पंडितपुर गांव में डेंगू और मलेरिया के प्रति जागरूकता 97 प्रतिशत तक पहुंच गई है तथा 90 प्रतिशत से अधिक परिवार नियमित रूप से जमा पानी बदलने जैसे बचाव उपाय अपना रहे हैं।

कार्यक्रम में कंपनी के एमडी एवं सीईओ रतनजीत दास, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार जे. नायक और जिला मलेरिया अधिकारी एस.सी. पांडे मौजूद रहे। वक्ताओं ने डेंगू रोकथाम में जनभागीदारी, स्वच्छता और जागरूकता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने ‘दबंग डेंगू जासूस’ बनकर घरों की निगरानी की तथा गांव में विकसित आदर्श किचन गार्डन, माता मंदिर परिसर और तालाब पुनर्विकास कार्यों का भी अवलोकन कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार 99 प्रतिशत ग्रामीणों ने इस अभियान को आगे भी जारी रखने की इच्छा जताई।