• Home
  • Delhi
  • Central Delhi
  • From Nehru's 'India' to Modi's 'Bharat', a new journey of development and good governance: Hardeep Singh Puri

नेहरू के ‘इंडिया’ से मोदी के ‘भारत’ तक विकास और सुशासन की नई यात्रा : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को लगातार 4399 दिन प्रधानमंत्री पद पर रहकर स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि कार्यकाल की लंबाई नहीं, बल्कि शासन व्यवस्था को आम नागरिक तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

पुरी ने कहा कि जहां पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक और संस्थागत नींव रखी, वहीं मोदी सरकार ने तकनीक, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), जनधन खाते, डिजिटल भुगतान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आधारभूत संरचना के विस्तार के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।

उन्होंने बताया कि देश में इथेनॉल मिश्रण 1.53 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया है, करोड़ों गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन और पक्के मकान मिले हैं तथा मेट्रो, हवाई अड्डों और रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। पुरी के अनुसार, मोदी सरकार ने ‘अंत्योदय’ की भावना को केंद्र में रखकर विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभरा है।