दिल्ली से बड़ी खुशखबरी

बैडमिंटन प्रेमियों के लिए दिल्ली से बड़ी खुशखबरी, बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में भारत के आयुष शेट्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और पूर्व विश्व चैंपियन चीन के शी यू ची को हरा दिया, विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर काबिज आयुष ने एक घंटे 13 मिनट चले मुकाबले में शी को 21-14, 13-21, 21-19 से शिकस्त दी, आयुष ने पहला गेम आसानी से जीता, दूसरे गेम में शी ने शानदार वापसी की, जबकि निर्णायक गेम में आयुष एक समय 17-7 से आगे थे लेकिन शी ने लगातार अंक जुटाकर मुकाबला बेहद रोमांचक बना दिया, हालांकि आयुष ने संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल कर ली, शी के खिलाफ तीन मुकाबलों में यह आयुष की पहली जीत है, इसी साल एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में शी से मिली हार का आयुष ने हिसाब भी बराबर कर दिया।