पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सहायता हेतु

आलमनगर रेलवे स्टेशन पर सिविल डिफेंस के कैम्प में वॉलिंटियर्स/वार्डेनों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई थी। कर्तव्य निर्वहन के बीच मंगलवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से एक ट्रेन रवाना हुई, इसी बीच एक परिवार ट्रेन को पकड़ने के लिए एक नंबर प्लेटफार्म से दो तक पहुंचने के लिए पटरियों से पार करके ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास करने लगा, परिवार की बुजुर्ग महिला चढ़ नहीं पा रही थी, ड्यूटी और कर्तव्यों निर्वहन के दौरान राजाजीपुरम प्रखण्ड के डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह बुजुर्ग महिला की मदद करने के लिए जैसे ही प्लेटफार्म से पटरी पर उतरे दूसरी पटरी पर उनका पाँव फिसल गया, जिससे चेहरे, हाथ और पैर में अंदुरूनी चोट आ गई, बावजूद इसके मदद करने का प्रयास जारी रखा। इस दरमियान कैम्प पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग टीम के डॉक्टर ने दवा और उपचार किया। मौके पर कैम्प में पहुंचे चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा, स्टॉफ ऑफिसर ऋतुराज रस्तोगी और सीनियर एडीसी मनोज वर्मा ने रामगोपाल सिंह की हौसला अफजाई की और आगे के उपचार के लिए उन्हें कल्पना नर्सिग होम भेजा, जहां पर डॉ. ज़ियाराम वर्मा द्वारा इंजेक्शन, दवा उपचार किया गया। चार दिन बाद आज सुधार होने पर रामगोपाल सिंह ने कहा जब सेवा का भाव हो तो चुनौतियों का सामना करना भी पड़ेगा।