अंबेडकर जयंती पर झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को बांटी गई कॉपी-किताबें।

वाराणसी मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी (बाबा) के नेतृत्व में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों और बच्चियों के बीच कॉपी, किताब, रूल और रबर का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वंचित वर्ग के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना था। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। डंपी तिवारी (बाबा) ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहेंगे। इस कार्यक्रम में मिशन समाज सेवा के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस पहल को सफल बनाया।