वाराणसी में जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 23 से, ₹1 लाख की इनामी राशि।

वाराणसी। जिला बैडमिंटन संघ, वाराणसी से मान्यता प्राप्त केवीएन स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर द्वारा जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का आयोजन 23 से 26 अप्रैल 2026 तक केवीएन स्पोर्ट्स एक्सीलेंस सेंटर, मिसिरपुर, जगतपुर-पंडितपुर रोड, रोहनिया में किया जाएगा।

प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार खेली जाएगी। इसमें कुल ₹1,00,000 की प्राइज मनी रखी गई है। टूर्नामेंट में बालक एवं बालिका वर्ग (11, 13, 15, 17 व 19 वर्ष) में एकल एवं युगल, पुरुष एवं महिला वर्ग में एकल, युगल व मिश्रित युगल, तथा 35 प्लस व 45 प्लस वेटरन पुरुष वर्ग में एकल एवं युगल मुकाबले खेले जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी 20 अप्रैल 2026 को अपराह्न 4:00 बजे तक अपनी प्रविष्टि कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

एंट्री फीस इस प्रकार है: 11 एवं 13 वर्ष वर्ग के लिए एकल ₹400 व युगल ₹800, जबकि अन्य सभी वर्गों के लिए एकल ₹1000 व युगल ₹2000 निर्धारित की गई है।

टूर्नामेंट में वेटरन वर्ग के मुकाबले नायलॉन शटल से तथा अन्य सभी वर्गों के मुकाबले फेदर शटल से खेले जाएंगे। सभी खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड की छायाप्रति देना अनिवार्य होगा। एक खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकता है। प्रतियोगिता के लिए मैच कंट्रोलर एवं चीफ रेफरी उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा नियुक्त किए जाएंगे।