• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Formal meeting of Rawat Education Committee with Awagarh royal family, assurance of full cooperation for social development works received

आवागढ़ राजपरिवार से रावत शिक्षा समिति की औपचारिक भेंट, सामाजिक विकास कार्यों हेतु मिला पूर्ण सहयोग का आश्वासन |

आज दिनांक 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को आवागढ़ के प्रतिष्ठित राजा श्री खड्गेन्द्र पाल सिंह से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राजपरिवार के अन्य सम्मानित सदस्यों के साथ भी विस्तृत विचार-विमर्श संपन्न हुआ।

यह औपचारिक भेंट *रावत शिक्षा समिति* के अध्यक्ष *डॉ. एम. एल. रावत, **प्रोजेक्ट डायरेक्टर इंजीनियर गौरव कलपक, तथा **लीगल एडवाइजर श्री विक्रांत रघुवंशी* द्वारा राजपरिवार के साथ की गई।


बैठक के दौरान समिति द्वारा संचालित सामाजिक सेवा, शिक्षा संवर्धन एवं विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संस्था प्रतिनिधियों ने समाजहित में किए जा रहे कार्यों की रूपरेखा एवं भावी योजनाओं से राजपरिवार को अवगत कराया।

राजा श्री खड्गेन्द्र पाल सिंह एवं राजपरिवार के अन्य सदस्यों ने संस्था द्वारा किए जा रहे समाजोपयोगी कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में *हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान करने का आश्वासन* दिया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख द्वारा राजा श्री खड्गेन्द्र पाल सिंह एवं राजपरिवार के सदस्यों को *अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित* किया गया तथा उनके प्रति आदर एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।

यह भेंट न केवल सामाजिक समन्वय एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में संस्था एवं राजपरिवार के मध्य सहयोगात्मक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाली रही।