भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं समारोह का आयोजन।

वाराणसी। परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर सोनकर धर्मशाला, टकटकपुर वाराणसी के प्रांगण में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभिन्न रोगों के परामर्श, जांच एवं दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में सामान्य रोग, मानसिक रोग, मधुमेह, गैस्ट्रो, नेत्र, नाक-कान-गला, स्त्री रोग, जोड़ों के दर्द सहित अन्य बीमारियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं उपचार किया गया। साथ ही, सर्वाइकल, फ्रोजन शोल्डर, सियाटिका, लम्बर आदि समस्याओं से ग्रसित मरीजों के लिए निःशुल्क फिजियोथेरेपी की विशेष सुविधा भी उपलब्ध रही। सायं 4 बजे से जयंती समारोह का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया

इस स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. निलिका अग्वेश, डॉ. प्रभात सोनकर (एम.बी.बी.एस., बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अनिवेश कुमार सोनकर (बीएएमएस), डॉ. नरेन्द्र कुमार सोनकर (बीएएमएस) सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। पैथोलॉजी सेवाओं में अजय सोनकर, विकास सोनकर एवं ताहिर आलम का सहयोग रहा।

अन्य सहयोगी चिकित्सकों में डॉ. निरंजन सोनकर, डॉ. पुष्पांजली सिंह (आईएमएस, बीएचयू), डॉ. सुनील सोनकर एवं डॉ. मधुमिता शामिल रहीं। फिजियोथेरेपी सेवाएं पी.टी. विकास सोनकर, लक्ष्मी सोनकर, तन्मय सोनकर एवं रवि प्रकाश द्वारा प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आर.के. सोनकर एवं डॉ. निरंजन सोनकर द्वारा किया गया, जबकि सह-संयोजकों में ई. बिक्रम सोनकर, सुभाष सोनकर, अमन सोनकर, डॉ. उमेश चन्द्र, ऋषि सोनकर, मनोज सोनकर, अभिषेक सोनकर, जितेन्द्र सोनकर प्यारेलाल सोनकर एवं संतोष सोनकर का विशेष योगदान रहा।