• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Grand Gau Katha from 10-12 April in Mustafabad, public awareness campaign for cow protection intensified.

मुस्तफाबाद में 10–12 अप्रैल तक भव्य गौ कथा, गौ संरक्षण के लिए जन-जागरण अभियान तेज।का कार्य कर रहे हैं।

वाराणसी गौ संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रबुद्धजन काशी न्यास द्वारा 10, 11 एवं 12 अप्रैल 2026 को मुस्तफाबाद, चिरईगांव में आयोजित होने वाली भव्य गौ कथा के संदर्भ में बुधवार को महामना मदन मोहन मालवीय पत्रकारिता संस्थान, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आयोजकों ने कथा वाचक मोहम्मद फैज खान के प्रेरणादायक जीवन संकल्प पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मोहम्मद फैज खान ने असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे प्रतिष्ठित पद को त्यागकर अपना संपूर्ण जीवन गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित कर दिया है। वे देश के विभिन्न राज्यों में गौ कथा के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं।