"राष्ट्रीय युवा वाहिनी संघनाद – हिंदू सेवा एवं जनसहयोग अभियान"

वार्ड नंबर 9 में थोड़ी सी बरसात से जनता बेहाल - ज्ञानचंद शर्मा

ब्यूरो बलजीत शर्मा लालरु वार्ड नंबर 9 के धरमगढ़ रोड स्थित श्रीराम क्लिनिक एवं डहर हार्डवेयर के सामने सड़क पर थोड़ी सी बरसात के बाद ही पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। सड़क पर जमा गंदा पानी मच्छरों और अन्य बीमारियों को भी बढ़ावा दे सकता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

प्रेस विज्ञप्ति

*लक्ष्मण नगरी में दिखा वृन्दावन का उल्लास: बाबा चित्र-विचित्र की भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु* श्री द्वारिका रमण लाल जी का पावन प्राकट्योत्सव छप्पन भोग और भव्य आरती के साथ संपन्न

*लखनऊ।*

राजधानी का चौक इलाका शुक्रवार को पूरी तरह से ब्रज के रंग में सराबोर नजर आया। अवसर था श्री द्वारिका रमण लाल जी (लड्डू गोपाल) के पावन प्राकट्योत्सव का। आषाढ़ कृष्ण एकादशी के इस पावन मौके पर अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में एक भव्य उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें देश के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट बाबा श्री चित्र-विचित्र जी महाराज (वृंदावन) ने अपनी जादुई प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

शाम से शुरू हुई दिव्य भजन संध्या में दोनों भजन गायकों ने अपने मधुर कंठ से राधा-कृष्ण प्रेम की अविरल वर्षा की। भजनों की शुरुआत करते हुए बाबा चित्र-विचित्र जी ने श्रद्धालु…

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी  सभागार में बार एसोसिएशन में जून माह में  स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट की स्मृति में आयोजित वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया |

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

 मंडल मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद मेंकार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन  के अध्यक्ष आनन्द मोहन गुप्ता एडवोकेट ने की | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह मौजूद रहे | कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन के महासचिव कपिल गुप्ता एडवोकेट ने किया| कार्यक्रम में वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता-2026 के विजेता रहे शाकिर अली एडवोकेट को मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और विजेता की ट्रॉफी एवं प्रतियोगिता के उपविजेता राजकुमार गौतम एडवोकेट को भी…

एक पेड़ मां के नाम' अभियान की तैयारियां तेज, समीक्षा बैठक आयोजित।

मुरादाबाद। मुंडापांडे आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण महाभियान की तैयारियों को लेकर ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु रूपरेखा तैयार की गई, दो लाख 50 हजार पौधों का लक्ष्य, बैठक के दौरान विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने अभियान की तैयारियों, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई और रोपण स्थलों के चयन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान क्षेत्र में 2 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं उन्होंने स्पष्ट…

कैंसर से जंग हार गए उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह, पुलिस विभाग में शोक की लहर

दुःखद समाचार | मुरादाबाद

मंडल मुरादाबाद/जनपद मुरादाबाद के थाना कुंदरकी में तैनात उप निरीक्षक लाल बहादुर सिंह का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उपचार के दौरान बुधवार प्रातः निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और चिकित्सकीय अवकाश पर चल रहे थे। उनका उपचार अलीगढ़ स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा था।

बुधवार प्रातः उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, सरल, सौम्य एवं ईमानदार पुलिस अधिकारी बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया।

थाना प्रभारी हमवीर सिंह जादौन ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उप निरीक्षक ल…

राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा

"राष्ट्रीय युवा वाहिनी संघनाद – हिंदू सेवा एवं जनसहयोग अभियान"

प्रस्तावक

हिंदू देव प्रकाश शुक्ला

राष्ट्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा

उद्देश्य

राष्ट्रीय युवा वाहिनी का मूल उद्देश्य समाज में सेवा, संगठन, सुरक्षा, संस्कार और स्वावलंबन की भावना को मजबूत करना है। संगठन का प्रयास है कि प्रत्येक हिंदू परिवार आवश्यकता के समय सामाजिक, नैतिक एवं वैधानिक सहयोग प्राप्त कर सके तथा युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाए।