मुंडापांडे/मुरादाबाद। कुंदरकी/मुंडापांडे आज क्षेत्र में पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु आयोजित कार्यक्रम में कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ठाकुर रामवीर सिंह द्वारा राशन कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान ब्लॉक मुंडा पांडे में 280 एवं ब्लॉक कुंदरकी में 260 पात्र परिवारों को राशन कार्ड प्रदान किए गए। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पहले आमजन को राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार की पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाया जा रहा है। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने आगे कहा कि उनका संकल्प है कि कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक पात्र परिवार सरकारी योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मुंडा पांडे नवदीप यादव, ब्लॉक प्रमुख कुंदरकी गुलाम जिलानी, रब्बानी जिलानी, बिजेंद्र चौधरी विकासखंड अधिकारी राजेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह सैनी, नीरज चंद्रा, कुंदरकी मंडल अध्यक्ष संजय कश्यप, रतनपुर कलां मंडल अध्यक्ष बब्लू जाटव, बृजेश लोधी जिला मंत्री भाजपा अरविन्द ठाकुर, नसीम खान, अंकित चौहान, परशुराम सैनी, सरवर अली, चिराग अली, प्रधान फिरासत अली, फारूक अली, मनोज मास्टर, ठाकुर सोमिल सिंह रोहित सिंह रजनीश चौहान, संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।