• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Saraswati Vidya Mandir Inter College principal's video goes viral, accused of demanding fees from students and beating them

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल का वीडियो वायरल, बच्चों से फीस मांगने और पिटाई का आरोप

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। जनपद रामपुर के कोसी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल बच्चों से जबरन फीस मांग रहे थे और फीस न देने पर बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो में प्रिंसिपल का कथित तौर पर दबंगई भरा रवैया भी सामने आ रहा है, जिससे अभिभावकों में रोष व्याप्त है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक प्रिंसिपल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है और लोगों द्वारा शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग की जा रही है।वहीं वायरल वीडियो के आधार पर यह भी बताया जा रहा है कि जब मीडिया टीम द्वारा सवाल पूछे गए तो प्रिंसिपल ने कथित तौर पर जवाब देते हुए कहा कि उन्हें किसी आदेश या निर्देश की परवाह नहीं है।फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग कब तक इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करता है।