• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • The courage of the bullies is high, they tore the head of a woman when she protested against molestation, the woman complained to the police.

दबंगों के होसले बुलंद छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला का सर फाड़ा महिला ने पुलिस से की शिकायत

जनपद  मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र की ग्राम पंचायत करनपुर में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  एक महिला ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि वह अपने घर से मंगलवार रात्रि के 8 बजे दुकान से कुछ सामान लेने के लिएं जा रही थी कि रास्ते में बेठे एक दबंग ने महिला की ओर गंदे इशारे करके अश्लील गाने गाने लगा जिसका विरोध करने पर दबंग व्यक्ति ने महिला को पीटते हुए उस का सर फाड़ दिया। जिसकी शिकायत लेकर महिला करनपुर पुलिस चौकी में  पहुंची महिला की शिकायत के अनुसार पुलिस जांच में जुट गई है। मगर कुछ सफेदपोश लोग मामले को शांत कराने में लगे हैं। इस विषय में जब हमारी बात चौकी इंचार्ज से हुई तो उन्होंनें बताया कि मामले की जांच चल रही है  जांच में जो भी साक्षे निकलकर सामने आते हैं उसी के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।