• Home
  • Maharashtra
  • Mumbai City
  • The engagement of Jyoti Singh and Vikas Singh took place at a grand ceremony at Sai Grand Palace in Mumbai.

मुंबई के साईं ग्रैंड पैलेस में भव्य समारोह में संपन्न हुई ज्योति सिंह एवं विकास सिंह की सगाई

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित विधायक, सांसद, मंत्री एवं गणमान्य अतिथियों ने नवयुगल को दिया आशीर्वाद

वाराणसी/मुंबई। पारिवारिक स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाओं के बीच राकेश सिंह एवं कुमुद सिंह के सुपुत्र विकास सिंह तथा निलेश सिंह एवं रीता सिंह की सुपुत्री ज्योति सिंह का भव्य सगाई समारोह मुंबई स्थित साईं ग्रैंड पैलेस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह की विशेष गरिमा उस समय और बढ़ गई, जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नवयुगल को आशीर्वाद देने पहुंचे। उन्होंने दोनों को सुखद, सफल एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उनके अलावा विधायक, सांसद, मंत्री तथा विभिन्न क्षेत्रों की अनेक गणमान्य हस्तियों, सामाजिक एवं व्यावसायिक जगत के प्रतिनिधियों, परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

पूरे समारोह का वातावरण उल्लास, आत्मीयता और पारिवारिक सौहार्द से सराबोर रहा। अतिथियों ने नवयुगल को शुभाशीष देते हुए उनके जीवन में प्रेम, विश्वास, सम्मान, सफलता और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर निलेश सिंह एवं रीता सिंह ने समारोह में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देने वाले सभी अतिथियों, शुभचिंतकों और मित्रों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज और मित्रों का स्नेह, विश्वास एवं सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जिसके कारण यह आयोजन अविस्मरणीय बन सका।

वहीं राकेश सिंह एवं कुमुद सिंह ने भी सभी आगंतुकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के स्नेह, सहयोग और शुभकामनाओं ने इस पारिवारिक उत्सव को विशेष बना दिया।

समारोह के समापन पर दोनों परिवारों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि ज्योति सिंह एवं विकास सिंह का दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास, आपसी सम्मान, उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति एवं समृद्धि से परिपूर्ण रहे। साथ ही सभी अतिथियों एवं शुभेच्छुओं के प्रति पुनः धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।