सुलतानपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। सख्ती और फटकार के लिए चर्चित पुलिस अधीक्षक (एसपी) की कार्यशैली के बावजूद अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। ताजा मामला हाइवे पर दिनदहाड़े ट्रक चालक की हत्या का है, जिसने पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज के एक ट्रक चालक की हत्या सुलतानपुर के हाइवे पर कर दी गई, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। हैरानी की बात यह रही कि ट्रक के अंदर ही चालक की हत्या कर दी गई और घटना के बाद भी पुलिस अनजान बनी रही। घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रक मालिक जीपीएस सिस्टम के जरिए लोकेशन ट्रैक करते हुए सुलतानपुर पहुंचा। मौके पर पहुंचकर उसने चालक की हत्या की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आए। घटनास्थल के आसपास पुलिस चौकी और पीआरवी की सक्रियता पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सड़कों पर गश्त का दावा करने वाली पुलिस आखिर उस समय कहां थी, जब इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया? नगर कोतवाल की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। उन पर मुकदमे की धमकी देने जैसे आरोपों के बीच इस मामले में लापरवाही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
👉 चार दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
👉 मुखबिर तंत्र और गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल
👉 सख्त कार्रवाई न होने पर लोगों में नाराजगी
📢 जनता में बढ़ता आक्रोश, पुलिस प्रशासन पर जवाबदेही की मांग
📰 राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंख नाद हिंदी दैनिक | हिंदी साप्ताहिक | हिंदी मासिक पत्रिका एवं न्यूज लाइव टीवी चैनल