हाथरस। उत्तर प्रदेश चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार जुआ सट्टे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए दो जुआरियों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय मुरसान गेट रोड पर पान की दुकान से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1550/- रूपये नगद व ताश की गड्डी बरामद हुई है।