• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • JPC to undertake study visits to Lucknow and Panaji from July 10 to 15 on 'One Nation, One Election'.

'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर जेपीसी 10 से 15 जुलाई तक करेगी लखनऊ और पणजी का अध्ययन दौरा

प्रस्तावित संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 एवं संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024 के अध्ययन के लिए पी. पी. चौधरी की अध्यक्षता वाली संयुक्त संसदीय समिति 10 से 15 जुलाई 2026 तक पणजी और लखनऊ का दौरा करेगी। समिति इस दौरान संवैधानिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, प्रशासनिक अधिकारियों तथा नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर व्यापक विचार-विमर्श करेगी। यह दौरा पहले आयोजित मुंबई, देहरादून, चंडीगढ़, शिमला, बेंगलुरु और गांधीनगर के क्षेत्रीय परामर्शों की श्रृंखला का हिस्सा है।