• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Slug: Construction of the Lohaghat Roadways office has stalled due to a lack of budget. The construction was scheduled to cost 7.16 crore rupees.

स्लग:बजट के अभाव मे लटका लोहाघाट रोडवेज कार्यालय का निर्माण कार्य। 7.16 करोड़ की लागत से होना था निर्माण कार्य

इस बार भी टपकती छत के नीचे कटेगी  रोडवेज कर्मियों की बरसात।

बरसों से टिन सेड के नीचे कार्य करने को मजबूर रोडवेज कर्मी। आंधी तूफान में पेड़ गिरने का खतरा।स्थान:लोहाघाट (चंपावत) चंपावत उत्तराखंड/लोहाघाट डिपो विज्वल:लगभग एक वर्ष पूर्व लोहाघाट के रोडवेज बस स्टेशन व छमनिया वर्कशाप  में एससीपी योजना से 7.16 करोड रुपए की लागत से निर्माण कार्य होना प्रस्तावित था। लगभग एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी रोडवेज बस स्टेशन कार्यालय निर्माण में कोई प्रगति नहीं हो पाई। मामला बजट के अभाव में लटका हुआ है। रोडवेज कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव आने पर लोहाघाट नगर में खुशी जताते हुए लोगों ने मिठाइयां बांटी थी ।रोडवेज कर्मियों मे भी काफी खुशी थी क्योंकि बरसों से रोडवेज कर्मी कच्चे टिनसेड में कार्य करने को मजबूर है जहा बरसात में टिन सेड की टपकती छतों के नीचे उन्हें कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा आंधी तूफान में भी पेड़ गिरने का खतरा बना रहता है।


पेयजल निर्माण निगम के द्वारा निर्माण कार्य कराया जाना था। कार्य दाई सस्था के मुताबिक एससीपी योजना से 7.16 करोड रुपए की लागत से लोहाघाट के स्टेशन बाजार स्थित रोडवेज कार्यालय में टिकट काउंटर ,अकाउंट ऑफिस ,ड्राइवर कंडक्टर विश्राम कक्ष , स्टेशन इंचार्ज कक्ष का निर्माण कार्य होना था तथा इसके अलावा छमनिया स्थिति वर्कशॉप में एजीएम कार्यालय ,फोरमैन कार्यालय ,वर्कशॉप कक्ष ,स्टोर कक्ष व वॉशिंग स्टेशन आदि का निर्माण कार्य होना था। निर्माण दाई सस्था के मुताबिक उनके द्वारा एस्टिमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है पर शासन से अभी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। एससीपी योजना में वित्त की कमी होने के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है। कहा वित्तीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। फिलहाल कार्य शुरू न होने का खामियाजा रोडवेज कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। वही लोहाघाट के एजीएम वर्मा ने बताया रोडवेज कार्यालय में पक्का भवन न होने के कारण रोडवेज कर्मियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है बरसात में टिन की छत टपकती हैं तथा आंधी तूफान में पेड़ गिरने से जनहानि का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया ड्राइवर कंडक्टर विश्राम कक्ष ना होने की वजह से लंबी दूरी से आने वाले चालक परिचालकों को भी काफी दिक्कतें होती हैं। कहा अगर जल्द रोडवेज कार्यालय भवन का निर्माण होता है तो परिवहन निगम के कर्मचारियों की कई समस्याओं का समाधान होगा उन्होंने कहा निर्माण कार्य के लिए मिट्टी की जांच हो चुकी है पर इससे आगे क्या कार्रवाई हुई है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। रोडवेज कर्मियों,नगर की जनता व जनप्रतिनिधियों ने भी शासन प्रशासन से जल्द से जल्द बजट जारी कर रोडवेज कार्यालय भवन निर्माण की मांग की है।