• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • A wave of faith surged at the Godeshwar Temple, with thousands of devotees participating in the Rudrabhishek and Bhandara.

गोडेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक व भंडारा ग्रहण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) परिसर स्थित प्राचीन गोडेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार एवं नाग पंचमी के अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर महाप्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर वीडीए के सचिव, अपर सचिव, वित्त नियंत्रक सहित समस्त सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की कार्यक्रम का संयोजन एवं अध्यक्षता राज किशोर सिंह एवं अनिरुद्ध पांडेय (अध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से की। आयोजकों ने आयोजन की सफलता का श्रेय अनुज भ्राता आयुष द्विवेदी एवं चंदन शुक्ला के अथक प्रयास और सेवाभाव को दिया।