अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

वाराणसी, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन, वाराणसी के तत्वावधान में रविवार को राज अर्चना उपवन, सलारपुर में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगीत, पारंपरिक गीत, खेल, मेहंदी, ब्यूटी कॉम्पिटिशन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरे परिधानों में सहभागिता की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ, प्रदेश प्रभारी विनोद कुमार वर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री अशोक वर्मा, जिला प्रभारी महिला मोर्चा एकता सेठ, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्वेता सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष दीपक सेठ स्वर्णकार ने कहा कि समाज की एकता और सहयोग से हरियाली तीज उत्सव सफल रहा। उन्होंने मां पार्वती से सभी के सुख, सौभाग्य, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।