• Home
  • Uttar Pradesh
  • Aligarh
  • AN.NewsUP.Breaking?? Some people, in collusion with fund thieves, are amplifying former Chief Minister Akhilesh Yadav's statement about the 25 paise coin - Bijendra Singh

AN.न्यूजUP.ब्रेकिंग🎥 चंदा चोरों के साथ मिलकर कुछ लोग,पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चवन्नी छाप के बयान को तूल दे रहे हैं-बिजेंद्र सिंह

अलीगढ़।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चवन्नी से रुपया बनाने के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं में इस बयान को लेकर काफी गुस्सा है।वहीं दूसरी तरफ इसके प्रति उत्तर में अलीगढ़ के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बचाव किया है।उन्होंने कहा कि जब तक किसी बयान को समझ कर उसकी समीक्षा न कर लें तब तक हमें किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।पूर्व सांसद ने कहा कि उनके नेता अखिलेश यादव ने कुछ भी गलत नहीं कहा जबकि सच तो ये है कि खुद चौधरी चरण सिंह के पौत्र ने एक चुनावी सभा में कहा था कि वह चवन्नी नहीं हैं जो पलटा मार जाएं लेकिन हकीकत आज सबके सामने है।पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा है किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जीवन पर्यन्त अपने समर्थकों को भाजपा से दूर रहने की नसीहत दी थी लेकिन इसके विपरीत आज उनके पौत्र भाजपा की गोद में बैठे हैं।पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने आगे कहा कि अखिलेश यादव के बयान को लेकर टीका टिप्पणी करने वाले पहले पुरानी यादें ताजा करें और जान लें कि जब धरती पुत्र मुलायम सिंह ने सदन के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापति कराई थी तब भारतीय जनता पार्टी ने इसका विरोध किया था और कई दिनों तक सदन की कार्यवाही को ठप्प कर दिया था।अंत में पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और लालू यादव ने चौधरी साहब को अपना गुरु माना था और उनके आदर्शों को अपनाया था लेकिन आज खुद चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों ने उनके आदर्शों को दरकिनार कर दिया है और वही लोग आज चंदा चोरों के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चवन्नी छाप के बयान को तूल दे रहे हैं

रिपोर्ट प्रदीप पण्डित✍️

फोटो विकास शिमला🎥