दिवंगत रेलकर्मी के परिवार को मिला एक करोड़ का बीमा लाभ
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने दिवंगत रेलकर्मी के परिवार को रेलवे सैलरी पैकेज के तहत एक करोड़ रुपये का बीमा लाभ प्रदान किया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने दिवंगत कीमैन (ट्रैक मेंटेनर) संतोष कुमार राय की पत्नी निशु कुमारी को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
रेल प्रशासन के अनुसार संतोष कुमार राय की 19 अप्रैल 2026 को सीवान यार्ड में ड्यूटी के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। डीआरएम के निर्देश पर उनके परिवार को ग्रेच्युटी, समूह बीमा, अवकाश नगदीकरण, पारिवारिक पेंशन सहित अन्य देयों का निस्तारण प्राथमिकता से किया गयाइस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह सहित रेलवे एवं भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।