• Home
  • Uttar Pradesh
  • Kanpur Nagar
  • Grand welcome for Dev Prakash Shukla, National President of the Rashtriya Yuva Vahini (National Volunteer BJP), in Kanpur.

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला का कानपुर में भव्य स्वागत

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला के कानपुर आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रति समर्पण, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए संगठन के जयघोष लगाए और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय, प्रदेश, मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और महिलाओं की सहभागिता ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा वाहिनी समाज सेवा, जनजागरूकता, राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक समरसता के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है।



उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सेवा, समर्पण और संस्कार के भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं राष्ट्रहित के कार्यों को गति देने का सामूहिक संकल्प लिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान समारोह की भव्यता, कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं संगठन की एकजुटता ने इस आयोजन को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया।