• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Hindu National President Dev Prakash Shukla, accompanied by his team, paid a courtesy call on Shri Rajnath Singh.

श्री राजनाथ सिंह जी से राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने अपनी टीम के साथ की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा शंखनाद न्यूज़ लाइव टीवी चैनल के संपादक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने अपनी टीम के साथ भारत सरकार के माननीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की।

भेंट के दौरान संगठन के विस्तार, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता तथा शंखनाद न्यूज़ लाइव टीवी चैनल के माध्यम से जनहित, राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के प्रभावी प्रसारण पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर टीवी चैनल के उद्देश्य, कार्ययोजना तथा समाज में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, नैतिक मूल्यों, युवा जागरण तथा समाज में सांस्कृतिक चेतना के प्रसार जैसे विषयों पर भी विशेष चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि उनका संगठन समाज सेवा, शिक्षा, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और जनजागरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है तथा मीडिया के माध्यम से सकारात्मक और रचनात्मक संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

न्होंने माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के प्रति आत्मीय मार्गदर्शन, स्नेह एवं बहुमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि ऐसे प्रेरणादायी संवाद समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी की टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे और संगठन के विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी साझा की गई।