काश पगड़ी का मान रख लेते |

दोनो ही RAS टॉपर थे,पलक पावड़े बिछाए थे समाज ने और हर आम आदमी ने।लोगों ने आदर्श बनाकर अपने बच्चों को इनके जैसा बनने के लिए बोला था। सारा भरम चकनाचूर हो गया। #बाड़मेर के RAS हनुमान राम को आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से कड़े शब्दों में मना कर दिया वही एक और RAS टॉपर #करौली के #नादौती SDM #काजल_मीणा को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया। दोनों को लोगों ने पगड़ी पहनाई थी विश्वास की, अपनाइयत की और आदर्श बनने की लेकिन इन्होंने जो किया वह भरोसा तोड़ गया लाखों परिवारों का।।