सालासर (राजस्थान)। जायसवाल क्लब का 9वां राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन सालासर बालाजी धाम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष मनोज जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि बिहार के ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा रहे। देश के 26 राज्यों से आए समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मनोज जायसवाल ने कहा कि समाज के अधिकारों के लिए जाति जनगणना में कलाल, कलवार और कलार समुदाय की सही पहचान दर्ज कराना आवश्यक है। उन्होंने समाज के लगभग 18 करोड़ लोगों को जागरूक कर एक मंच पर लाने का संकल्प दोहराया।
अधिवेशन में विभिन्न पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां एवं शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार तथा सरकारी योजनाओं और राजनीतिक भागीदारी में उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी रही तथा अतिथियों का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया।